भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना

( 3912 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 18 15:07

नई दिल्ली। अनुभवी फॉर्वड रानी की अगुआई में भारतीय महिला हॉकी लंदन में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक होने वाले महिला विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए रविवार को रवाना हो गई। 18 सदस्यीय भारतीय टीम की गोलकीपर सविता टीम की उपकप्तान हैं। लंदन में 21 जुलाई से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत मेजबान देश एवं दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की अमेरिका और 16वीं रैकिंग के आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में है। भारत विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। भारत का पहला मुकाबला 21 जुलाई को मेजबान और ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड से होगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.