कल्पेश याग्निक के निधन पर गहरा दुःख

( 5577 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 18 05:07

गहलोत ने कल्पेश याग्निक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

जयपुर,पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री अशोक गहलोत ने दैनिक भास्कर समूह के प्रसिद्ध सम्पादक श्री कल्पेश याग्निक के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री याग्निक एक निर्भीक पत्रकार थे। सम्पादकीय लेखों में उनकी बेबाक टिप्पणियों को हमेशा याद किया जायेगा। उनके निधन से पत्रकार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.