निरंकारी सत्संग बैठक सम्पन्न

( 13580 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 18 11:07

निरंकारी सत्संग बैठक सम्पन्न सद्गुरु माता सविन्दर हरवेदजी को सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक विभूमि अवार्ड देने की घोषणा पर बांसवाड़ा निरंकारी मिशन की बैठक हुई। जिसमें संगठन सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। संगठन के मीडिया प्रभारी नवीन त्रिवेदी ठीकरिया ने बताया कि बैठक में प्रभा शंकर, अशोक सुथार, नरेन्द्र, रामलाल, सुनील, मीरा, रतन बा, डूंगर, विजय, ममता, उमेश आदि उपस्थित थे।
बैठक में वक्ताओं ने अमेरिका स्थित मानवता के बहुपक्षीय तथा विश्व स्तरीय विकास को समर्पित संस्था ‘वी केयर फॉर ह्यूमेनिटी द्वारा सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज को 2018 के सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक विभूति अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा को संगठन व देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। सभी ने कहा कि अब संगठन को मिलकर समाज व देश को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयास करने के साथ ही विघटनकारी शक्तियों की धार पैना करने हेतु कमरकस कर तैयारी करने का आह्वान किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.