गृहमंत्री कटारिया आज उदयपुर में

( 3284 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 18 10:07

उदयपुर| गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया 13 जुलाई की सुबह 8.30 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 11 बजे बर्ड पार्क का अवलोकन, मध्याह्न 12 बजे फतह उमावि में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम, अपराह्न 3.30 बजे गोवर्धन सागर पर वृक्षारोपण तथा सायं 4.30 बजे बाघदड़ा नेचर पार्क में नवीन कैम्पिंग साइट व कैफेटेरिया का उद्घाटन करेंगे। वे इसी दिन रात्रि 10.20 बजे रेल से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।
गृहमंत्री श्री कटारिया 15 जुलाई की सुबह 8.30 बजे पुनः वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे 11 बजे चोर बावड़ी डम्पिंग यार्ड में वृक्षारोपण तथा सायं 4 बजे बडी का अवलोकन कर चर्चा करेंगे। वे रात्रि 10.20 बजे रेल से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.