कड़कनाथ किस्म के 1400 चूजे

( 2184 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 18 14:07

भीलवाड़ा | कृषि विज्ञान केंद्र पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत चूजा पालन गृह की स्थापना की गई है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाॅ. ओपी पारीक ने बताया कि लगभग 10 लाख रुपए की लागत से चूजा पालन गृह बनाकर कड़कनाथ किस्म के एक दिन उम्र के 1400 चूजे लाकर बेचान के लिए तैयार किए जा रहे हैं। इनकी बिक्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। प्रति चूजे की कीमत 130 रुपए रखी गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.