सरकारी कार्यालय पर आतंकी हमला

( 3877 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 18 12:07

अफगानिस्तान के अशांत पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को बंदूकधारियों ने शिक्षा विभाग के एक परिसर पर हमला किया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि सुरक्षाबलों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। यह हमला देश में सरकारी इमारतों को निशाना बनाकर जारी आतंकी हमलों में से एक है।नंगरहार प्रांत के गवर्नर ने बताया, जलालाबाद शहर पर दूसरी बार हुए इस आतंकवादी हमले में पांच अन्य जख्मी हुए हैं। कई कर्मचारी अब तक इमारत में फंसे हुए हैं। सुरक्षाबल परिसर से आतंकियों को खदेड़ने और कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि कितने हमलावर या कर्मचारी परिसर के अंदर मौजूद हैं। खोग्यानी ने बताया, मरने वालों में विभाग का एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। स्वास्य निदेशक ने अब तक पांच घायलों को अस्पताल लाये जाने की पुष्टि की है। हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।हाल के सप्ताह में नगंरहार प्रांत की राजधानी में आतंकी हमलों में इजाफा देखा गया है। अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। मंगलवार को शहर में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में एक पेट्रोल स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया। आज का यह हमला राष्ट्रपति अशरफ गनी के ब्रसेल्स रवाना होने के एक दिन बाद हुआ। गनी नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रसेल्स गए हैं।जलालाबाद में शिक्षा विभाग पर आतंकी हमले की घटना के ठीक एक महीने बाद बुधवार को यह हमला हुआ। घटना में एक आत्मघाती बम हमलावर ने विभाग के प्रवेश द्वार पर खुद को बम से उड़ा लिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों एवं बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी हुई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.