भारत निराश बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर

( 4980 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 18 13:07

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटारेस की बच्चों और सशस्त्र संघर्ष के बारे में आई रिपोर्ट पर भारत ने निराशा जताई है और कहा है कि इसमें ऐसी स्थितियों को शामिल किया गया है, जो सशस्त्र संघर्ष या अंतरराष्ट्रीय शांति तथा सुरक्षा को खतरे की परिभाषा से मेल नहीं खाती हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई उप प्रतिनिधि तन्मय लाल सोमवार को यहां ‘‘बच्चों एवं सशस्त्र संघर्ष’ विषय पर र्चचा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यूएनएससी प्रस्ताव 1379 में महासचिव से अनुरोध किया गया है कि वह उन स्थितियों के बारे में रिपोर्ट दें, जो सुरक्षा परिषद के एजेंडा में हैं या जिन्हें महासचिव अंतरराष्ट्रीय अमन और सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं और सुरक्षा परिषद की नजर में लाना चाहते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.