छोटों के सम्मान में ही अपना बडप्पन

( 4718 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 18 09:07

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के बडी ग्राम स्थित सेवामहातीर्थ में श्रीराम-कृष्ण कथा एवं ’अपनों से अपनी बात‘ में मंगलवार को व्यासपीठ से कैलाश मानव ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता धर्म की रक्षा में निहित है। धर्म हमेशा सन्मार्ग दिखाता है।सुख में सभी साथी होते हैं,मगर दुख में केवल प्रभु ही साथ देते हैं। इसलिए मोह रखना ही है तो उस परमात्मा से रखो, जिसने हमें मानव जीवन प्रदान किया। ये रिश्ते-नाते तो यहीं छूट जाएंगे लेकिन परमात्मा से साथ कभी नहीं छूटेगा। ईश्वर का सच्चा भक्त वही है जो माता पिता और गुरु की सेवा करता हो।.
कथा के दौरान दिव्यांगजन के साथ विचारों को साझा करते हुए अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिस परिवार में शांति होगी मां लक्ष्मी वहीं वास करेगी। मन को साफ रखने का सबसे आसान तरीका खुश रहना है। छोटी-छोटी बातों पर दुखी होना मन में नकारात्मक विचारों की गंदगी पैदा करता है। अपनों से छोटो का तिरस्कार नहीं, सदा सम्मान करें।क्योंकि बडपन भी यही है। यदि कोई हमारी किंचित भी सहायता या मार्गदर्शन करता है तो उसके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करना कभी भूलना नहीं चाहिए। किसी का भी अपमान नहीं करें। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर हुआ जिसका संचालन ओमपाल सीलन ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.