घाटी में अलोकप्रिय हो चुकी है PDP: सोज

( 14724 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 18 13:06

घाटी में अलोकप्रिय हो चुकी है PDP: सोज नयी दिल्ली। सैफुद्दीन सोज अपनी किताब ‘'कश्मीर: ग्लिम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल'’ को लेकर विवादों में हैं। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सोज नेशनल कांफ्रेंस में भी रह चुके हैं। वह संप्रग सरकार में मंत्री भी थे। कश्मीर में भाजपा-पीडपी गठबंधन टूटने और घाटी के मौजूदा हालात पर सोज ने कहा कि शुरू से ही यह गठबंधन सही नहीं था। यह उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव का मेल था। मुफ्ती मोहम्मद सईद ने एक प्रयोग किया जो कल भी नाकाम था और आज भी नाकाम है। उन्होंने कहा "भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाना है और इसलिए वे अलग हुए हैं। आप देखेंगे कि वे लोग चुनाव के समय कहेंगे कि हमने देश के लिए यह गठबंधन तोड़ा। सच्चाई यह है कि इन्होंने देश के लिए यह फैसला नहीं किया है, बल्कि अपनी साख बचाने के लिए किया है। अब वो जम्मू में सांप्रदायिकता को हवा देंगे।"

सोज ने कहा कि पीडीपी ने गठबंधन करके बहुत गलत किया था। वे नाकाम रहे हैं। पीडीपी से लोग बहुत नाराज हैं। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा। लेकिन इस वक्त वह पार्टी बहुत अलोकप्रिय हो चुकी है। उन्हेंने आगे कहा "जब तक भारत सरकार की नीति नहीं बदलती है तब तक कुछ नहीं होने वाला है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.