सेशेल्स के राष्ट्रपति ने किया साबरमती आश्रम और आईआईएम का दौरा

( 8205 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 18 13:06

हिन्द महासागर स्थित अफ्रीकी द्वीप-समूह देश सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फोरे ने शनिवार को यहां महात्मा गांधी के ऐतिहासिक साबरमती आश्रम तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद का दौरा किया।अपनी भारत की अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे फोरे ने पहले साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वह शनिवार को आईआईएम अहमदाबाद परिसर भी गए जहां उन्होंने अपने पूर्व परिचित मिा और संस्थान के निदेशक प्रोफेसर इरोल डिसूजा के साथ मुलाकात करने के साथ ही परिसर का भ्रमण भी किया।फोरे गुजरात से गोवा रवाना होने के पहले गांधीनगर स्थित गुजरात विधिविज्ञान विविद्यालय यानी जीएफएसयू भी जाएंगे। वहां प्रशिक्षण ले रह अपने देश के एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों से भी रूबरू मिलेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.