भारत ने किया पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को समन

( 7926 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 18 12:06

भारत ने किया पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को समन नयी दिल्ली। भारत ने आज पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को यहां समन कर इस्लामाबाद में अपने राजूदत और महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को गुरुद्वारा पंजा साहिब जाने से रोकने और वहां गए भारतीय श्रद्धालुओं से मिलने से रोकने को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसने बताया कि उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को समन किया गया और भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया तथा महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब जाने से रोकने और भारतीय श्रद्धालुओं से मिलने से रोकने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.