लोकप्रियता और सफलता प्रतियोगियों पर निर्भर : सुनिधि

( 6951 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 18 10:06

लोकप्रियता और सफलता प्रतियोगियों पर निर्भर : सुनिधि मुंबई। रियलिटी शो ‘‘दिल है हिन्दुस्तानी 2’ के साथ टेलीविजन क्षेत्र में वापसी कर रहीं सुनिधि चौहान का कहना है कि इस तरह के शो की लोकप्रियता और सफलता प्रतियोगियों की प्रतिभा पर निर्भर करती है।रियलिटी शो ‘‘मेरी आवाज सुनो’ की विजेता बनीं सुनिधि ‘‘इंडियन आइडल 5’, ‘‘इंडियन आइडल 6’, ‘‘द वॉयस’ और ‘‘द रिमिक्स’ जैसे टीवी शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब कोई नई अवधारणा या शो शुरू होता है तो इसे लेकर उत्साह होता है और समय के साथ थोड़ा कम हो जाता है। म्यूजिक रियलिटी शो में कोई अंतर नहीं है।’
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.