राजेन्द्र अध्यक्ष, गिरीश महासचिव बने

( 9774 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 18 10:06

राजेन्द्र अध्यक्ष, गिरीश महासचिव बने उदयपुर। कलडवास चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। चेम्बर के महासचिव संतोष भडभडे ने बताया कि अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, महासचिव गिरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष ओम ललवानी, सहसचिव जितेन्द्र राठौड, और सह कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक जैन का एक-एक फार्म ही आने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों में 12 सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ। इसमें अब्बास अली, अरविंद मेहता, गोविंद थारझज, जगन्नाथ लोहार, केसुनाथ डांगी, लोकेश वसीटा, मनीश चंडालिया, मुकेश जैन, प्रभुनाथ डांगी, प्रेम मेनारिया, राकेश काबरा एवं विकास मोरवानी हैं। कलडवास चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मनोज जोशी, के के शर्मा, देवेश शर्मा, हिमांशु पानेरी, नारायण डांगी ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.