व्यापार विवाद सुलझाने के प्रयास में भारत : प्रभु

( 5661 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 18 16:06

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि भारत कई देशों के साथ व्यापार विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की इच्छा एक नई विश्व व्यापार व्यवस्था सृजित करने की है तथा इसके लिए सभी के साथ मित्रता का हाथ बढ़ाया है।‘‘इंडिया इंटरनेशनल एमएसएमई स्टार्टअप एक्सपो’ को संबोधित करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री प्रभु ने उम्मीद जताई कि लघु एवं मझोले उद्यम अधिक आर्थिक अवसर सृजित करेंगे और न्यू इंडिया के वाहक बनेंगे। उन्होंने कहा, हम दुनिया में कई देशों के साथ व्यापार विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत की दुनिया के सभी देशों चाहे वह दक्षिण पूर्व एशिया हो या सुदूर पूर्व या फिर हमारा अच्छा दोस्त जापान हो या पश्चिम एशिया या फिर अफ्रीका अथवा लातिन अमेरिका, के साथ मित्रता हो। उन्होंने कहा, मैंने निजी रूप से विभिन्न स्तरों एवं विभिन्न समय पर यूरोप तथा अमेरिका समेत लगभग सभी देशों के मंत्रियों से मिला।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.