घुमन्तु परिवारों को बेदखल नहीं करने की मांग

( 2496 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 18 09:06

बाडमेर। घुमन्तु सघर्ष समिति व बहुजन सघर्ष दल द्वारा घुमन्तु परिवारों को अपनी जमीन से बेदखल नहीं करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर घुमन्तु परिवारों ने अपना विरोध प्रकट किया। इसके बाद महावीर पार्क में सभा का आयोजन कर घुमन्तु परिवारों को उनकी बाडमेर मंगरी पर जमीन के पटटे दिलवानें सहित कई मुदों पर विचार-विमर्श किया गया। बोराणा ने बताया कि घुमन्तु परिवार बाडमेर मंगरी में पिछले ४० वर्षो से निवास करते आ रहे है, अब इन्हें यहां से हटाना अनुचित है। इस दौरान घुमन्तु सघर्ष समिति के संयोजक बी.आर. अम्बेडकर, अध्यक्ष शंकरलाल बोराणा सहित कई पदाधिकारी व घुमन्तु परिवार उपस्थित रहे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.