चेतन वैष्णव - ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनीत

( 2767 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 18 09:06

चेतन वैष्णव - ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनीत उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राणा प्रताप मंडल की शुक्रवार को कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में चेतन वैष्णव को राणा प्रताप मंडल ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महामंत्री सुरेश रावत ने बताया कि इस अवसर पर जगदीश शर्मा ने मोर्चा की ओर से पन्ना प्रमुख का अतिशीघ्र गठन करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली, मंडल अध्यक्ष कृश्णकांत कुमावत, महामंत्री बाबूलाल ओड सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। े


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.