चतुर्थ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2018 का आयोजन

( 3926 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jun, 18 20:06

पेसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर में चतुर्थ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2018 का आयोजन सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम समन्वयक खेल शंकर व्यास निदेशक शिक्षा संकाय के अनुसार सामूहिक योग सत्र में विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षिक प्रशासनिक एवं संभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रोटोकॉल की मार्गदर्शिका के अनुरूप प्रो. वी.पी. शर्मा प्रेसिडेंट पेसिफिक विश्वविद्यालय के योग सन्देश से किया गया। प्रो. शर्मा ने योग दिवस के इतिहास , महत्व ,एवं इस क्षेत्र में किये जाने वाले विविध कार्यो की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक सतीश चौधरी ने योग एवं शान्ति पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। डॉ गुनीत मोंगा विभागाध्यक्ष योग महाविद्यालय पेसिफिक विश्व विद्यालय ने योग सत्र का संचालन कर विभिन्न योगो के माध्यम से सभागियो का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कपिलेश तिवारी ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.