भगवान महेश की शोभायात्रा मे उमड़ा समाज

( 9034 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jun, 18 12:06

भगवान महेश की शोभायात्रा मे उमड़ा समाज उदयपुर । नगर माहेश्वरी युवा संगठन की और से महेश नवमी महोत्सव - 2018 के मुख्य आयोजन के रूप मे महेश नवमी जयंती पर गुरूवार को भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा और झाँकिया निकाली गई। महेश नवमी को लेकर संगठन द्वारा सुबह महाशिवाभिषेक एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
शोभायात्रा के संयोजक लोकेश तोषनीवाल एवं सुनिल सोमानी ने बताया कि शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण के टाऊन हॉल से प्रारम्भ होकर बापू बाजार, सुरजपोल, अस्थल मंदिर, लखारा चौक, तीज का चौक से देहलीगेट होकर पुन: टाऊन हॉल पहुची जहां भगवान महेश की महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। शोभायात्रा मे समाज के लोगो ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा मे सबसे आगे गज सवारी और उसके पीछे अश्वारूढ़ सवार धर्म पताका लिए चल रहे थे, जिसके पीछे 21 युवा बुलैट पर सवार होकर भगवान महेश के जयकारो लगाते चल रहे थे।

झाँकिया रही आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा मे महिलाएं जहाँ केसरीया साड़ी और चुन्दड पहन कर शामिल हुई वहीं पुरूष भी श्वेत वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में भगवान महेश के भजनों पर नाचते और झूमते रहे। नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा हिन्दु देवी देवताओं पर बनाई गई भव्य झाँकिया आकर्षण का केन्द्र रही। शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमे समाज के हजारों लोगो ने प्रसाद का लाभ लिया।

स्वच्छ भारत अभियान की दिखी झलक

शोभायात्रा के मार्ग पर जगह- जगह समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया साथ ही शोभायात्रा मे शामिल लोगो को शीतल पेय पदार्थ भी पिलाये गये इस दौरान समाजजनों ने स्वच्छ भारत अभियान का अनुसरण करते हुए पानी की बोतले, ढक्कन एवं अन्य कचरे को भी उसी वक्त पॉलीबैग मे भरकर स्वच्छता का संदेश दिया।

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

युवा संगठन अध्यक्ष पंकज तोषनीवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शोभायात्रा के बाद भगवान महेश की महाआरती के पश्चात् महाप्रसादी का आयोजन किया गया। महाप्रसादी का समाज के हजारों लोगो ने लाभ लिया। इसके साथ ही सम्मान समारोह के समय के प्रतिभाशाली छात्र - छात्राओं सहित समाज के सेवा कार्यो मे सहयोग करने वालों को विशेष सहयोग सम्मान एवं समाज में उल्लेखनीय कार्य कर रहे समाजजनो को माहेश्वरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

सुबह हुआ महाशिवाभिषेक

प्रचार प्रसार सचिव दीपक चेचााणी ने बताया कि सुबह 9 बजे जानकीराय मंदिर धानमंडी और माहेश्वरी पंचायत भवन, श्रीनाथ मार्ग पर पुरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान महेश का महाशिवाभिेषेक किया गया। महेश सेवा संस्थान द्वारा स्व. कृष्ण कुमार काबरा स्मृति ट्रस्ट के सहयोग से 22वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे कुल 70 युनिट रक्त संग्रहण हुआ। वर्ष 2017 के रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.