सुन्दर सिंह भण्डारी की १३वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

( 4326 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jun, 18 12:06

सुन्दर सिंह भण्डारी की १३वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित उदयपुर | जन जन के नायक एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल सुन्दर सिंह भण्डारी की १३वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी की ओर से गोवर्द्धन सागर पाल पर स्थापित भण्डारी जी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि अर्पित कर १०१ दीप प्रज्जवलित किए गए। महामंत्री बाबू लाल ओड ने बताया कि इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली, विद्युत समिति के अध्यक्ष महेश त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत, महामंत्री बाबू लाल ओड ब्रजमोहन शर्मा, ओंकार ओड, ओम सेन, धिरेन्द्र चौधरी, कुलदीप चोधरी, शकरलाल साहू सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.