एम.एम.पी.एस. में मनाया विश्व योग दिवस

( 7134 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jun, 18 12:06

विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का अनुठा समागम

एम.एम.पी.एस. में मनाया विश्व योग दिवस उदयपुर । यहां सिटी पैलेस स्थिम महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल में विश्व योग दिवस मनाया गया जिसमें सभी छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
प्रधानाचार्य संजय दत्ता ने सभी को योग के महत्व बताते हुए स्वास्थ्य एवं आत्मा पर पडने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया तथा सभी को योग को अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या का अंग बनाने हेतु आव्हान किया ।
विश्व संगीत दिवस के आज ही होने के कारण योग आधारित सुमधुर संगीत का समागम प्रयोग कर स्काउट अध्यापिका कल्पना धर्मावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यालय की उपछात्रा प्रमुख रोशनी सींघवी, श्रेया दशोरा एवं वास्वी सिंह करवाड ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.