थर्ड ग्रेड शिक्षक तबादलों की तैयारी

( 7370 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 15:06

बीकानेर | शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर जारी है। सैकंड ग्रेड और प्रिंसिपल के बाद अब थर्ड ग्रेड शिक्षक तबादलों की तैयारी शुरू हो गया है। प्रारंभिक में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों के लिए टीमें जयपुर कैम्प में पहुंच चुकी है। हालांकि इससे पूर्व पिछले माह 12 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले किए गए थे। यह दूसरे दौर की तैयारी है। बीकानेर प्रारंभिक डीईओ उमाशंकर किराड़ू और उनकी टीम बुधवार को जयपुर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की सूची जारी होने वाली है। उधर, मंगलवार को 449 स्कूलों के प्रिंसिपल बदले गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने तबादला आदेश जारी किए है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.