खेलों में मार्गदर्शन लें खेल अधिकारी बारिया से

( 2902 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 15:06

भीलवाड़ा | शहर हो या गांव जिले से कई खिलाड़ी उभर रहे है। परंपरागत खेल हो या नए। छोटे से लेकर युवा तक सभी आगे आ रहे हैं। खेलों में इन खिलाड़ियों को मौका मिलता है, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में सरकारी नौकरी या अन्य अवसरों में मौका भुनाने से रह जाते हैं। ऐसे में भास्कर संवाद इस बार उन खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से समर्पित रहेगा जो अपने मेडल के दम पर नौकरी या कॅरिअर के अन्य विकल्प कैसे अपना सकते हैं। गुरुवार शाम तीन से चार बजे तक जिला खेल अधिकारी ओमप्रकाश बारिया मौजूद रहेंगे। मोबाइल नंबर 9871547408 पर कॉल करके मार्गदर्शन ले सकते हैं। खेल अधिकारी बारिया आठ बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता, 4 बार ऑल इंडिया अंतर महाविद्यालय भाग ले चुके हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.