शारदा ग्राउंड में हुई नृत्य प्रतियोगिता

( 6481 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 15:06

बाड़मेर | सात दिवसीय महेश नवमी महोत्सव के पांचवें दिन ढाट माहेश्वरी समाज की ओर से शारदा ग्राउंड में पूर्व समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार हरकुट के मुख्य आतिथ्य व समाज अध्यक्ष वासुदेव राठी के सानिध्य में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान हीर माहेश्वरी, दूसरा व तीसरा स्थान काव्या राठी, मुस्कान राठी व काव्या ने प्राप्त किया। समाज सचिव दशरथ शारदा ने बताया कि सीनियर वर्ग में हितेष माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा व तीसरा स्थान आयुषी राठी व गुनगुन ने प्राप्त किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.