प्रपंच का खेल, प्रधानमंत्री फेल

( 18390 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 14:06

प्रपंच का खेल, प्रधानमंत्री फेल किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कृषि विकास योजनाओं पर खर्च में कमी करने, फसल बीमा योजना के नाम पर कंपनियों को फायदा पहुंचाने और डीजल के दाम में बढ़ोतरी करने के बाद प्रधानमंत्री दोगुनी आमदनी का भ्रम फैला रहे हैं।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने काव्यात्मक अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा, कृषि विकास योजनाओं पर ख़्ार्च किया कम, फ़सलों के दामों ने तोड़ दिया दम, अब दोगुनी आमदनी का फ़ैला रहे हैं भ्रम। उन्होंने दावा किया, फ़सल बीमा योजना ऐसी बनाई, कंपनियों को करा दी कई गुना कमाई। निजी कंपनियों से सरकार का मेल, प्रधानमंत्री फ़ेल। सुरजेवाला का काव्यात्मक कटाक्ष यहीं नहीं रुका। आगे उन्होंने कहा, विदेशों से अनाज मंगवाते हैं, अपने दोस्तों की आमदनी दो गुना बढाते हैं, किसानों की फ़सलों के दाम टूट जाते हैं। प्रचार, प्रपंच का खेल, प्रधानमंत्री फेल।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.