अवैध व्यापार पर रोक लगाना सीमा प्रबंधन नीति का मुख्य उद्देश्य

( 9047 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 14:06

द संयुक्त राष्ट्र । भारत ने कहा है कि उसकी प्रमुख चिंता सीमाओं को अवैध व्यापार से सुरक्षित करना है। भारत ने साथ ही कहा कि देश की सुरक्षा आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित और मादक पदार्थ तस्करी से प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है। छोटे हथियारों पर संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए निरस्त्रीकरण पर सम्मेलन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अमनदीप सिंह गिल ने कहा कि सीमा प्रबंधन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है क्योंकि वह कई पड़ोसियों के साथ एक लंबी सीमा साझा करता है। गिल ने कहा कि भारत के सीमा प्रबंधन का प्रमुख उद्देश्य देश की सीमाओं को अवैध व्यापार से सुरक्षित करना है, इसमें सीमा प्रबंधन इकाई का गठन और इस दायरे में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग रूख स्थापित करना शामिल है।गिल छोटे हथियारों और हल्के हथियारों (एसएएलडब्लू) के अवैध व्यापार को रोकने, निबटने और अवैध व्यापार को उसके सभी पहलुओं में समाप्त करने के लिए कार्ययोजना (पीओए) के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए तीसरे संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में बोल रहे थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.