रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिनो ने दिखाई रिंग,उड़ी अफवाह

( 3920 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 13:06

मॉस्को। क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2018 के विश्व कप में अपनी टीम पुर्तगाल की जीत के हीरो रहे हैं तो उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिनो रोड्रिएज भी दर्शकी दीर्घा में सबको प्रभावित करने में लगी रहीं। बुधवार को दोपहर में हुए मैच के दौरान 24 साल की अज्रेटीनी मूल की जॉर्जिनो दर्शक दीर्घा में पुर्तगाल की टीम की ड्रेस में थी। उन्होंने पूरे समय अपने ब्वायफ्रेंड का मैच में समर्थन दिखाया। लेकिन इस दौरान जॉर्जिनो ने जो किया वह सभी को अचंभे में डालने वाला रहा। पिछले नवम्बर में रोनाल्डो की बेटी को जन्म दे चुकी जॉर्जिनो ने हीरे से जड़ित बड़ी अंगूठी बायें हाथ की अंगुली में पहने दिखाकर सबको आश्र्चय में डाल दिया। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि दोनों ने सगाई कर ली है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.