अमेरिका ने चीन का किया पुनर्निमाण

( 4007 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 13:06

वा¨शगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका ने चीन का पुनर्निमाण किया है। चीन यहां से हर साल 500 अरब डालर ले जा रहा है। इसी पूंजी से वह अपना पुनर्निर्माण कर रहा है।ट्रंप ने नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट बिजनेसेस को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप देख रहे हैं चीन के साथ क्या हो रहा है। हमारे पास विकल्प नहीं है। यह बहुत साल पहले ही हो जाना चाहिए था। चीन हर साल हमारे देश से 500 अरब डालर ले जा रहा है और अपना पुनर्निमाण कर रहा है।’उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता रहा हूं, हमने चीन का पुनर्निमाण किया है। उन्होंने हमसे बहुत लिया है। अब समय आ गया है दोस्तों, अब समय आ गया है।’ ट्रंप का यह बयान चीन के अतिरिक्त 200 अरब डालर के सामानों पर अमेरिका द्वारा शुल्क लगाने की धमकी के एक दिन बाद आया है। इससे विश्व की दो बड़े देशों के बीच व्यापार युद्ध नए स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका ने पिछले सप्ताह चीन के 50 अरब डालर के सामानों पर शुल्क लगा दिया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका के 50 अरब डालर के 659 उत्पादों पर शुल्क लगा दिया था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को समान प्रतिस्पर्धी स्तर मुहैया कराया है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी कंपनियों को दूसरे देशों की उन कंपनियों की तुलना में अब समान अवसर मुहैया हो रहा है जिन्हें सरकारी छूटों समेत कई अन्य फायदे मिलते रहे हैं।’
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.