पूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों करेंगे योग

( 2696 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 11:06

उदयपुर | अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर द्वारा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व उनके परिवार के साथ योगा कार्यक्रम मधुवन स्थित स्थानीय सैनिक विश्राम गृह में 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित होगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल गुमानसिंह राव ने बताया कि पूर्व सैनिकों को योगासन ’’आर्ट ऑफ लिविंग’’ के स्थानीय संयोजक व उनकी टीम द्वारा करवाया जायेगा। योग कार्यक्रम में उदयपुर शहर के सभी पूर्व सैनिकों तथा सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों एवं उनके आश्रितों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.