कुशलबाग मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय आयोजन

( 4233 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 10:06

बांसवाड़ा | विश्व योग दिवस 21 जून को जिले भर में मनाया जाएगा। इसके तहत प्रातः 6.30 बजे सामूहिक रूप से योग किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में होगा। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजन होंगे।
6 हजार से ज्यादा लोग करेंगे योग
विश्व योग दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में 6 हजार से अधिक लोग सहभागी होंगे। शिविर में स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, खेल विभाग महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सभी जिला अधिकारी रहेंगे मौजूद
बांसवाड़ा उपखण्ड अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को विश्व योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रातः 6.30 बजे मौजुद रहेन के लिए आदेशित किया है। कुशलबाग मैदान में सरकारी निजी विद्यालय के विद्यार्थी में भाग लेंगे। आमजन को भी इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.