गृह क्लेश में चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या

( 5556 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 07:06


बवाना थाना क्षेत्र में घरेलू क्लेश की वजह से पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका की शिनाख्त सरिता उर्फ पूजा (24) रूप में हुई है। पूजा की लगभग चार वर्ष पूर्व सुनील के साथ शादी हुई थी। सुनील फैक्टरी में काम करता है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी पति सुनील (28) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात सूचना मिली कि एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस को आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सुनील नशे का आदी है, जिसके चलते उसका रोजाना पत्नी से झगड़ा होता था। मंगलवार रात सवा दस बजे उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सुनील को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंगलवार देर रात उसका झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने पहले पत्नी का गला घोंटा, इसके बाद चाकू से उसके ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पूजा के चरित्र पर शक करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.