त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

( 2877 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 07:06


उदयपुर। आदिनाथ मानव कल्याण समिति द्वारा कविता स्थित महावीर धाम सुधर्म विहार में त्रैमासिक व्यवस्थापक बैठक आयोजित की गई। समिति संस्थापक सुधर्मसागर महाराज ने बताया कि बैठक में विचार-विमर्श कर नूतन सदस्यों को पद भार सौंपा। इसी के तहत पुरूषोतम मास में समणी आनन्दी बाई के चन्द्रायन व्रत की तपसचर्या की पूर्णाहूति के उपलक्ष में ब्रह्म भोज का आयोजन भी रखा गया। इसमें उदयपुर से अनिल वैष्णव के भक्ति मण्डल ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में ३२ जोडों का अभिनन्दन किया गया।
ग्रामीण व शहर से आए १०० सदस्यों ने सयुक्त रूप से सुधर्म सागर महाराज व समणी आनन्दी बाई का अभिनन्दन किया तथा आनन्दी बाई को यहाँ का व्यवस्थापक का भार भी वहन करने के लिए आग्रह किया गया। जिसमें हितैषी व जवैरियां को समणी आनन्दी बाई का सहयोगी बनाया गया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.