अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिलेभर में बहेगी योग की बयार

( 5054 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 07:06

हायर सैकेण्डरी प्रांगण में होगा जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास


बूंदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गुरूवार को जिलेभर में मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास होगा। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में आयोजित होगा। इसमें सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। आमजन इसमें भाग ले सकेंगे।
आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग दिवस कार्यक्रम का संचालन होगा। योग दिवस पर योगाभ्यास सत्र 8 चरणों में सम्पन्न होगा। प्रार्थना से आरंभ होकर क्रमश: चालन क्रियाएं, योगासन, कपालभाती, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प एवं अंतिम चरण में शांति पाठ होगा। पूरा सत्र एक घंटे का होगा।
अधिकाधिक हो भागीदारी
जिला कलक्टर ने आह्वान किया है कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस आयोजन में हर घर-परिवार से भागीदारी होनी चाहिए ताकि योग का संदेश घर-घर पहुंच सके और स्वास्थ्य चेतना का संचार हो सके।
प्रात: 7 से 8 होगा मुख्य आयोजन
उप निदेशक आयुर्वेद डॉ. कृष्ण मुरारी रेवाल ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रात: 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए सभी को समय पूर्व आकर अपना स्थान ग्रहण करना होगा। साथ ही अपनी सुविधा के लिए चटाई-बिछावन आदि साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि आमजन सुबह 6.30 बजे योगाभ्यास स्थान ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.