संविधान से छेडछाड किसी भी सूरत में बर्दाष्त नहीं-दलवी

( 23224 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 07:06

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का बारां में संविधान से स्वाभिमान तक महासम्मेलन सम्पन्न

संविधान से छेडछाड किसी भी सूरत में बर्दाष्त नहीं-दलवी
बारां जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग बारां द्वारा 19 जून को संविधान बचाओं महासम्मेलन का आयोजन जिला कांगे्रस कमेटी कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी रविन्द्र दलवी तथा मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल रहे। विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला प्रमुख बून्दी राकेश बोयत, जयपुर सम्भाग के संयोजक राजेन्द्र बैरवा, पूर्व सभापति कैलाश पारस, एवं राजेन्द्र भूमल्या रहे। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या द्वारा मुख्य अतिथि रविन्द्र दलवी का माल्यार्पण, साफा बंधन, श्रीफल एवं चाँदी का सिक्का भेंट कर स्वागत, सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या ने स्वागत भाषण के साथ किया।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि संविधान बचाओं महासम्मेलन का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 19 जून मंगलवार को सांय 5 बजे प्रारम्भ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र दलवी रहे।

दलवी ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी सरकार ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संघ चालक मोहन भागवत के इशारे पर बाबा साहब के द्वारा लोकतंत्र में लागू किए गए संविधान में संशोधन करने का जो कुत्सित प्रयास किया गया है जिसके विरोध स्वरूप गत 02 अप्रेल को सम्पूर्ण भारतवर्ष में दलित समूह द्वारा प्रदर्शन कर सम्पूर्ण भारत बन्द किया गया। दलित समाज के शक्ति प्रदर्शन से प्रभावित होकर भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संविधान में संशोधन करने से इंकार किया गया। दलवी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भी कई भाजपा शासित प्रदेशों जैसे उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान आदि वहां पर दलित वर्ग के साथ दुव्र्यवहार, अत्याचार, बलात्कार, जैसी घटनाएं घटित हो रही है।

पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पानाचन्द मेघवाल ने अपने सम्बोधन में समस्त कार्यकर्ताओं को आव्हान कर राज्य एवं केन्द्र की भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि संविधान में किसी भी प्रकार का संशोधन बर्दाश्त नही किया जाएगा। मेघवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की इस निक्कमी, जनविरोधी भाजपा सरकार को हार के रूप में जवाब देने की अपील की।

कार्यक्रम में बाल्मिकी समाज के लोगों द्वारा राजस्थान में नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिकाओं में होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती में सामान्य वर्ग के लोगों को भी नियुक्ति दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि सफाई सम्र्बिन्धत कार्य बरसों से बाल्मिकी समाज के व्यक्ति ही करते आ रहे है तथा यह संभव भी नही है कि कोई सामान्य जाति का व्यक्ति सफाई जैसा कार्य कर सके उसके द्वारा केवल नौकरी पाने के लिए ही आवेदन किया गया है जबकि यह सर्वविदित है कि यह कार्य बाल्मिकी समाज के व्यक्ति ही बखूबी सम्पादित कर सकते है।

कार्यक्रम में एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बारां विरेन्द्र शांत, लालचंद तेजी, घांसीलाल बैरवा बमोरीकलां, रामगोपाल मेघवाल अटरू, महामंत्री एवं पार्षद शिवशंकर यादव, पृथ्वीराज पलायथा, प्रभूलाल पूर्व सरपंच एवं प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, पार्षद नवीन सोन, पार्षद विष्णु शाक्यवाल, पार्षद हेमराज बैरवा, पार्षद पूजा वर्मा, पूर्व पार्षद कमलाबाई यादव, एससी शहर अध्यक्ष बारां हरिराम ऐरवाल, ब्लॅाक अध्यक्ष बारां एवं पूर्व पंसस रामकरण यादव फतेहपुर, रामस्वरूप बैरवा मांगरोल, भगवान बैरवा किशनगंज, बद्रीलाल बैरवा छीपाबडौद, हेमराज बैरवा अटरू, रामस्वरूप बैरवा छबडा, महावीर बैरवा ब्लाॅक अध्यक्ष कांग्रेस किशनगंज, महेश जाटव हनोतिया शाहाबाद ब्लाॅक अध्यक्ष, विनय मेरोठा अंता मांगरोल विधानसभा अध्यक्ष, बनवारीलाल ऐरवाल प्रांतीय ऐरवाल महासभा जिलाध्यक्ष बारां, रवि बैरवा, मुकेश जसुन्दा, हजारीलाल रेगर, केसरीलाल बैरवा, हजारीलाल जाटव, रमण मेघवाल राजपुरा, राजू टांक, पप्पू खरारा, किशन नरवाला, हेमराज बैरवा अटरू ब्लाॅक अध्यक्ष, रिंकू पंकज सिमलोद, बंटी गरड़ा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.