“हर बूथ के विधायक करो तैयारी जीत की”

( 3515 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 18 07:06

आम आदमी पार्टी ने किया “हर बूथ के विधायक करो तैयारी जीत की” पोस्टर का कविमोचन* कोटा 20 जून आम आदमी पार्टी की ओर से अब हर बूथ पर बूथ के विधायक नियुक्त किये जायेगे जिन्हें पार्टी की ओर से जीत की तैयारी का मन्त्र भी अभियान चला कर दिया जायेगा यह जानकारी आम आदमी पार्टी नेता पार्षद मोहम्मद हुसैन ने दी | आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को नयापुरा स्थित पंकज होटल परिसर जैन रेस्टोरेंट में “हर बूथ के विधायक करो तैयारी जीत की” पोस्टर का विमोचन किया गया | आयोजक मोहम्मद हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य सुमित विजय, विशिष्ट अतिथि, निलेश अग्रवाल, रहे अध्यक्षता श्रेयांस मेहता ने की| इस मौके पर हुसैन ने कहा की बूथ के अध्यक्ष ही पार्टी को चुनाव जिताने के बाद बूथ के विधायक होंगे बूथ विधायको से पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सीधे संपर्क में रहेंगे बूथ के विधायक ही उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की अनुसंसा करेंगे और कार्य पुरा होने पर उसका उद्घाटन भी बूथ विधायक ही करेंगे विकास कार्यों पर लगने वाले पत्थरों पर भी सबसे ऊपर बूथ के विधायक का नाम होगा, पार्षद या विधायक का नहीं | सुमित विजय ने भाजपा और कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा की दोनों पार्टियाँ भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं और बारी बारी से सरकार में आकर प्रदेश को लुट रही हैं 2018 का चुनाव राजस्थान की आन-बान-शान लौटाने का चुनाव है राजस्थान सम्पूर्ण राज्य है आम आदमी पार्टी की सरकार यहाँ बनी तो बेहतर काम होंगे | मौलाना सलमान रज़ा सिद्दीकी ने कहा की भाजपा सरकार किसान विरोधी है भाजपा के राज में आम आदमी महंगाई तले दबा हुआ है। नवीन पालीवाल ने कहा की आम आदमी पार्टी पुरे राजस्थान में 50,000 बूथ पर अध्यक्ष बनाने के बहोत करीब है अब तक प्रदेश भर में 43000 से अधिक युवाओं को जोड़ा जा चूका है | कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुसैन ने कोटा उत्तर विधानसभा के 22 वार्डों में 22 वार्ड अध्यक्ष एंव 218 बूथ अध्यक्ष सीघ्र नियुक्त करने पर जोर दिया हुसैन ने कहा आने वाले दिनों में प्रत्येक बूथ पर 10 सदस्यों की कमेटी का गठन भी कर दिया जाएगा और मतदाता सूची के हिसाब से उत्तर विधानसभा के हर घर तक पहुँच कर दिल्ली सरकार की उपलब्धयां बता कर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी| कार्यक्रम में डॉ आरती गर्ग , नीलम शुक्ला, शिवानी सेन, आबिद हुसैन अंसारी, अनिल पचेरवाल, विनय नरवाल, जगदीश सुमन, शबनम खान, संदीप शर्मा, दीपक शर्मा , हेमन्त गुर्जर, महावीर महावर, असफाक अंसारी, इदरिस वारसी, यसवंत पालीवाल, पंकज गौतम, शेलेन्द्र जैन राजकिशोर सेन , हुसैन मामू , सहित कि बूथ कार्यकर्ता, वार्ड संयोजक, एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे |
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.