अरविंद सुब्रमण्यम का अपने पद से दिया इस्तीफा,

( 8083 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jun, 18 16:06

अरविंद सुब्रमण्यम का अपने पद से दिया इस्तीफा, अरविंद सुब्रमण्यम को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का बहुत करीबी माना जाता है। मोदी सरकार बनने के बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के मुख्य सलाहकार का कार्य संभाला था।
भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसा निजी कारणों की वजह से कर रहे हैं। अरविंद सुब्रमण्यम को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का बहुत करीबी माना जाता है। मोदी सरकार बनने के बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के मुख्य सलाहकार का कार्य संभाला था।अपने फेसबुक पोस्ट में अरुण जेटली ने उनके इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कारणों से अरविंद सुब्रमण्यम वापस अमेरिका जा रहे हैं। जेटली ने यह भी कहा कि उनके पास सुब्रमण्यम से सहमत होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।


गौरतलब है कि अरुण जेटली अपने ऑपरेशन के बाद बिना किसी के मंत्रालय के मंत्री हैं और उनकी जगह पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमला करते रहे हैं। इसे लेकर पिछले साल अच्छा खासा विवाद हो गया था, तब अरुण जेटली को अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार के बचाव में आना पड़ा था।वैसे तो अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है, लेकिन इसके गहरे राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.