दो हादसों में 3 लोग घायल

( 2920 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jun, 18 16:06

धरियावद | धरियावद में बीती रात दो अलग अलग वाहन दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिनका धरियावद रेफरल हास्पिटल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार थाना देवगढ़ अधीनस्थ जोलर निवासी मेघा पुत्र पाचिया मीणा और उसका संबंधी लोदिया निवासी खानिया मीणा दोनों बांसी से रात को धरियावद आ रहे थे, बांसी घाटे में उतरते समय अचानक नील गाय के सामने आ जाने से टक्कर लगने पर गिर पड़े। जिन्हें निजी वाहन से धरियावद रेफरल हास्पिटल लाया गया, जहां दानों का उपचार किया गया। दूसरी दुर्घटना में जोलर निवासी चौखला पुत्र केसिया मीणा पिपलिया के पास बाइक के संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.