जापान : भूकंप में पांच लोगो की मौत,370 लोग घायल

( 4367 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jun, 18 14:06

जापान के ओसाका शहर में भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है और जलजले में करीब 370 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने भारी बारिश के चलते भूस्खलन से सतर्क रहने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि आपदा में पांचवी मौत 66 साल के व्यक्ति की हुई जिसे उसके घर में भारी संख्या में किताबों और सीडी के ढेर के बीच पाया गया। सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.3 थी जिसके चलते स्कूल की दीवार गिरने से नौ साल की एक लड़की की मौत हो गयी थी। शीर्ष सरकारी प्रवक्ता योशिहिदा सूगा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार लोगों को बचाने के प्रयास जारी रखेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि और लोगों के लापता होने की कोई सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के बाद ठप हुई जलापूर्ति और गैस की आपूत्तर्ि को शीघ्र चालू करने के हरसंभव प्रयास करेंगे। इस बीच जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आज ओसाका में भारी बारिश और इसके चलते भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। सूगा ने लोगों से सावधान रहने को कहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.