फिलॉसॉफर्स स्टोन का प्रकाशन 30 को

( 3583 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 18 16:06

राजसमंद | जिले के युवा उपन्यासकार और प्राध्यापक प्रेम एस गुर्जर का पहला उपन्यास फिलॉसॉफर्स स्टोन का प्रकाशन 30 को होगा। फिलॉसॉफर्स स्टोन उपन्यास युवाओं के सपनों पर आधारित है। राजसमंद जिले के मादड़ा निवासी और वर्तमान में उदयपुर जिले के बरवाड़ा स्कूल में प्राध्यापक युवा उपन्यासकार और प्राध्यापक प्रेम एस गुर्जर ने बताया कि आमतौर के उपन्यासों में लव, रिलेशनशिप और लेखक अपने अनुभवों को ही आधार बनाकर नॉवेल लिखते है। जो कि एक आम प्रचलन है। लेकिन इन्होंने फिलॉसॉफर्स स्टोन का हिन्दी अर्थ पारस पत्थर होता है। पारस पत्थर जो कि लोहे के संपर्क में आने पर उसे सोना बना देता है। पारस पत्थर को आधार मानते हुए बताया है कि आज के युवाओं को सफलता नहीं मिलने पर जल्द निराश हो जाते है। उन युवाओं को काल्पनिक कहानी से जोड़ते हुए जीवन में सफल होने का मार्ग बताया है। उपन्यास का प्रकाशन दिल्ली के प्रसिद्ध हिन्द युग्म प्रकाशन से होगा। उपन्यास में एक गरीब चरवाह राजा बनने का सपना देखता है। सपने पर यकीन करते हुए अपनी नियति की खोज में चल देता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.