नहरों का चक्रीय कार्यक्रम 20 जून से शुरू

( 3569 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 18 15:06

बीकानेर | इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों का चक्रीय कार्यक्रम 20 जून से शुरू हो रहा है। जो 16 जुलाई तक चलेगा। चक्रीय कार्यक्रम तीन में से एक समूह में पानी चलाने के लिए समूहों का विवरण एवं चक्रीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संभागीय आयुक्त तथा पदेन आयुक्त सिंचित क्षेत्र विकास हनुमान सहाय मीना ने बताया कि 20 जून की शाम छह बजे से 29 जून की सुबह छह बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह क,ख, ग तथा 29 जून की सुबह छह बजे से सात जुलाई की शाम छह बजे तक ख, ग व क एवं सात जुलाई की शाम छह बजे से 16 जुलाई की सुबह तक ग्रुपों का वरीयता समूह ग, क, ख रहेगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.