9 हजार 372 प्रकरणों का निस्तारण

( 2964 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 18 14:06

अजमेर| राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार-2018 के अन्तर्गत सोमवार को विभिन्न शिविरों में कुल 9 हजार 372 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। लोक अदालत के प्रभारी कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि उपखंड अधिकारी स्तर पर 605 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें खाता दुरुस्ती के 572, विभाजन के 7, खातेदारी घोषणा के 3, स्थायी निषेधाज्ञा के एक, इजराय के एक, रास्ते के एक, पत्थरगढ़ी के 9 तथा अन्य 9 है। इसी प्रकार तहसीलदार स्तर पर 8 हजार 767 प्रकरण निस्तारित हुए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.