कर्नाटक प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

( 7167 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 18 14:06

बेंगलुरू । कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी जे पुट्टास्वामी ने प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पुट्टास्वामी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा को भेजे गये पत्र में कहा है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभायी हैं और 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन में बिना कोई दाग लगे अपना पद छोड़ रहे हैं। पत्र की प्रतियां सोमवार को मीडिया को जारी की गयीं।उन्होंने कहा, मैंने पूरी मेहनत और क्षमता के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया है। मैं पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण और विकास के काम करता रहा हूं। मैंने राजनीतिक नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाये रखा। श्री पुट्टुस्वामी ने अपना त्यागपत्र जल्द से जल्द स्वीकार करने की श्री येदियुरप्पा से अपील की है। श्री पुट्टुस्वामी विधान परिषद के लिए पुन: नामित न किये जाने से नाराज हैं।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.