नाइजीरिया बम विस्फोट में 31 लोगों की मौत

( 3263 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 18 12:06

अबुजा । पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध बोको हरम के जिहादियों ने ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों पर दो आत्मघाती बम विस्फोट कर दिये और उपनर रॉकेट से हमले किए जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।स्थानीय अधिकारी और मिलिशिया नेता मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने रविवार को यह जानकारी दी। कोलो के मुताबिक दम्बोआ में रविवार रात दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किया गया। ये हमले ईद उल फितर की छुट्टियां मना कर लौट रहे लोगों को निशाना बना कर किया गया। धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बोको हरम के जिहादियों ने इन आत्मघाती विस्फोटों को अंजाम दिया।कोलो ने बताया, दो आत्मघाती हमलावरों ने शुवारी और पास के अबाचारी शहर में रविवार रात लगभग 10:45 बजे खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। कोलो ने बताया, यह किसी से कहने की जरूरत नहीं है कि यह काम बोको हरम का है। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने 31 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.