तापमान की बढ़ोतरी पर कमोबेश लगाम से राहत

( 4442 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 18 16:06

अजमेर | पिछले चार दिनों से तापमान की बढ़ोतरी पर कमोबेश लगाम लगने के साथ शहरवासियों को दिन में तपन से राहत मिली है मगर उमस बरकरार रहने से बैचेनी बनी रही। हालांकि रविवार को शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.