कांग्रेस शासनकाल में 21 किसानों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा

( 3534 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 18 16:06

बैतूल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अयक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस से पूछा है कि वह किसानों के मामले में मुलताई की र्चचा क्यों नहीं करती, जहां कांग्रेस शासनकाल में 21 किसानों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा था। वहीं, मंदसौर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, सरकार जो कर सकती थी, वह किया गया। सिंह ने यहां रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि कांग्रेस के काल में मुलताई में 12 जनवरी, 1998 को आंदोलन कर रहे 21 किसान मारे गए थे। मुलताई के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस सरकार के वादों पर अमल का इंतजार आज भी बना हुआ है। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि मंदसौर की घटना भी दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन हमारी सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए जो कुछ किया जा सकता था, वह सब कुछ किया। हमारे लिए किसी की भी मृत्यु वेदना का विषय है, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस को उसमें भी वोट दिखता है। राकेश सिंह ने कहा, केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों के हित में काम कर रही है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.