नीरव के खिलाफ दर्ज कई पासपोर्ट की प्राथमिकी

( 3246 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 18 16:06

एजेंसियों को दो अरब डॉलर की कथित पीएनबी धोखाधड़ी के मामले में फरार नीरव मोदी के पास कम से कम आधा दर्जन भारतीय पासपोर्ट होने की बात पता चली है। इसके बाद उनके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। एजेंसी के अधिकारियों ने पाया कि नीरव के पासपोर्ट रद्द किये जाने के बावजूद वह लगातार यात्राएं कर रहा है। इस दौरान उसके पास छह पासपोर्ट होने का खुलासा हुआ। इनमें से दो पिछले कुछ समय से सक्रिय हैं। सूत्रों ने बताया कि चार अन्य पासपोर्ट सक्रिय नहीं पाये गए हैं। उन्होंने बताया कि इन दो सक्रिय पासपोर्ट में से एक में नीरव का पूरा नाम लिखा हुआ है जबकि जबकि दूसरे में केवल उनका पहला नाम अंकित है और इस पासपोर्ट पर उसे ब्रिटेन का 40 माह का वीजा हासिल है। संभवत : इस प्रकार वह भारत द्वारा ज्ञात पहले पासपोर्ट को रद्द किये जाने के बावजूद लगातार यात्राएं कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने विदेश मंत्रालय के जरिये इंटरपोल को नीरव के दो रद्द पासपोर्ट की जानकारी दे दी थी लेकिन समान अंतरराष्ट्रीय तंत्र के अभाव में कई देशों में दस्तावेजों को वैधानिक तरीके से निरस्त नहीं किया जा सका है।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.