नेपाल में अरुण -3 पनबिजली परियोजना में भूस्खलन

( 6433 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 18 16:06

काठमांडो । पूर्वी नेपाल में अरुण -3 पनबिजली परियोजना की एक सुरंग में भूस्खलन के कारण लापता हुए दो भारतीय सहित चार लोगों को करीब 40 घंटे बाद बाहर निकाला गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के. पी. शर्मा ओली ने पिछले महीने तुमलिंगतर इलाके में 900 मेगावॉट के संयंत्र की आधारशिला संयुक्त रूप से रखी थी। नुमको फ्यासांडो सुरंग में भूस्खलन हो जाने के कारण शुक्रवार की रात एक डोजर के साथ कई श्रमिक दबकर काफी दूर चले गए। इस घटना के शिकार हुए लोगों में डोजर ऑपरेटर बूधन मुंडा (55, झारखंड निवासी) और पंप हेल्पर नंद किशोर (45, बिहार निवासी), स्थानीय श्रमिक प्रदीप शाही (32) और प्रेम परियार (44) शामिल हैं। रिपब्लिका नाम के न्यूज पोर्टल ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.