भारत आरसीईपी समूह के 16 देशों में से दस के साथ व्यापार घाटा

( 5305 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 18 15:06

नई दिल्ली । भारत का प्रस्तावित क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समूह के 16 देशों में से दस के साथ व्यापार घाटा है। इनमें चीन, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं। आरसीईपी के लिए ये देश नवम्बर, 2012 से एक बड़े मुक्त व्यापार करार की वार्ता कर रहे हैं। आरसीईपी ब्लाक में दस आसियान समूह के सदस्य ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलयेशिया, म्यामां, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलिपीन, लाओस और वियतनाम तथा छह एफटीए सदस्य- भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.