सुनिल सिरसलेवाला ने दर्शकों को किया मदहोश

( 15327 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jun, 18 21:06

सुनिल सिरसलेवाला ने दर्शकों को किया मदहोश झीनी बारिश के बीच साज और आवाज 2 में सुनिल सिरसलेवाला ने दर्शकों को किया मदहोश*

ईद के मौके पर मुंबई की झीनी बारिश के बीच सुनिल सिरसलेवाला ने साज और आवाज 2 के तहत शोफिया कॉलेज ऑडिटोरियम में सबों को मदहोश कर दिया। मौका था हवाई गिटार लाइव कंसर्ट का, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। संगीत की इस शाम में सुनील सिरसलेवाला के गानों पर पूरा ऑडिटोरियम झूमने को मजबूर हो गया। इस दौरान उनके गुरू पुष्‍पा महात्रे भी मौजूद रहीं। इनके अलावा इस लाइव कंसर्ट में सरोज सिरसलेवाला विधायक मंगल प्रताप लोढ़ा, नेता संजय बेडिया, मनोज क्षिरसागर , आलमगिर खान, संगीतकार दिलीप सेन, कुणाल कौशल, रोटरी डिस्ट्रिक्‍ट गर्वनर प्रफुल शर्मा समेत कई जानीमानी हस्तियां मौजूद रही हैं। इस अवसर पर कई लोगों को सम्‍मानित भी किया गया।

बता दें कि सुनिल सिरसलेवाला जाने माने गिटार वादक हैं। उनके संगीत के जादू में कोई भी गुम हो सकता है। वे काफी प्रतिभाशाली और फाइन म्‍यूजिशियन हैं। अभी तक वे कई लाइव इवेंट, कसंर्टस और अन्‍य प्‍लेटफॉर्म पर अपने संगीत का लोहा मनवा चुके हैं और जो उनके एक बार सुन लेता है, वे उनके दल में बसने लगते है। आज भी जब वे हवाई गिटार लाइव कंसर्ट में पर्फ़ॉर्म कर रहे थे, तब उनकी आवाज सीधे ऑडियंस के दिल को छू रही थी। उनकी आवाज के कायल उनके फैंस के साथ – साथ अन्‍य लोगों ने भी इस म्‍यूजिकल इवनिंग का जमकर लुत्‍फ उठाया। कई बार तो ऑडियंस वंस मोर की भी चिल्‍ला रहे थे। इस खुशनाम शाम में सुनिल सिरसलेवाला ने लोगों का दिल खोलकर मनोरंजन किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.