फिच ने बढ़ाया आर्थिक वृद्धि का अनुमान

( 4759 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 18 16:06

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि उसने कर्ज की लागत बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को आर्थिक वृद्धि के लिए जोखिम बताया है। फिच ने 2019-20 के लिए वृद्धि दर का पूर्वानुमान 7.5 प्रतिशत तय किया है। फिच ने अपने नियंतण्र आर्थिक परिदृश्य में कहा, ‘‘हमने 2018-19 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर मार्च के 7.3 प्रतिशत के पूर्वानुमान से संशोधित कर 7.4 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि उच्च वित्तीय लागत और कच्चे तेल के बढ़ते दाम वृद्धि की तेजी पर लगाम लगा सकता है।’ भारतीय अर्थव्यवस्था 2017-18 में 6.7 फीसद तथा जनवरी - मार्च तिमाही में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।फिच ने कहा कि इस साल एशिया में भारतीय रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही है। हालांकि यह गिरावट 2013 के बुरे दौर की तुलना में कम है। उसने कहा, ‘‘भारत का वृहद आर्थिक परिदृश्य 2013 की तुलना में बेहतर है तथा घरेलू सरकारी बांड बाजार में विदेशी निवेश का स्तर कम है लेकिन क्रूड के दाम, विनिर्मित वस्तुओं का निर्यात अच्छा न होने की वजह से चालू खाता घाटा बढ़ रहा है।’फिच ने कहा कि बढ़ते व्यापारिक तनाव और राजनीतिक जोखिम के बाद भी निकट भविष्य में वृद्धि की संभावनाएं शानदार बनी हुई हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.