इस्लाम विरोधी पर टिप्पणी

( 6036 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 18 15:06

संयुक्त अरब अमीरात में ट्विटर पर एक इस्लाम विरोधी टिप्पणी डालने के लिए भारतीय मूल के एक लोकप्रिय शेफ को दुबई के एक होटल ने नौकरी से निकाल दिया।48 साल के अतुल कोचर मिशेलिन स्टार हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं। मिशेलिन स्टार दुनिया भर के रेस्त्रांओं एवं शेफ की एक रेटिंग पण्राली है। वह यहां के जेडब्ल्यू मेरियट मारक्विस होटल के रंग महल रेस्त्रां में काम कर रहे थे। उन्होंने अमेरिकी टीवी सीरिज ‘‘क्वांटिको’ के एक ऐपिसोड के लिए उसकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी। एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकियों के रूप में दिखाया गया था। उन्होंने ट्वीट किया था, यह देखकर दुख हो रहा है कि आपने (प्रियंका) ¨हदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जो 2000 साल से ज्यादा समय से इस्लाम के आतंक का शिकार होते रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.